CM Japan Visit: हरियाणा में निवेश करेंगी जापान की कंपनियां! 1185 करोड़ के निवेश पर हस्ताक्षर; 13 हजार युवाओं को मिलेगा रोजगार

Haryana CM Nayab Saini Japan Visit: हरियाण के सीएम नायाब सिंह सैनी जापान के दौरे पर है. उन्होंने वहां पहले दिन जापान की शीर्ष कंपनियों…

Haryana CM Nayab Saini Japan Visit:

हरियाण के सीएम नायाब सिंह सैनी जापान के दौरे पर है. उन्होंने वहां पहले दिन जापान की शीर्ष कंपनियों के साथ छह एमओयू पर हस्ताक्षर किए हैं. इन समझौतों के तहत हरियाणा में 1185 करोड़ रुपये का निवेश होगा और 13 हजार से अधिक युवाओं को रोजगार मिलेगा. विकसित भारत, विकसित हरियाणा की दिशा में यह साझेदारी एक निर्णायक कदम मानी जा रही है. इस दौरान हरियाणा के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह भी उपस्थित रहे.

हरियाणा में भारत का सबसे बड़ा लिथियम आयन बैटरी विनिर्माण संयंत्र –

आज टोक्यो में जापान की अग्रणी इलेक्ट्रॉनिक कंपनी टीडीके कारपोरेशन के साथ अहम बैठक कर इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों, सेंसर और चुंबकीय सामग्री के क्षेत्र में सहयोग को बढ़ावा देने पर विचार-विमर्श किया. टीडीके कारपोरेशन की सहायक कंपनी एटीएल बैटरी द्वारा ईएमसी सोहना, हरियाणा में भारत का सबसे बड़ा लिथियम आयन बैटरी विनिर्माण संयंत्र स्थापित किया जा रहा है. इसके तहत उद्योगों को सभी प्रकार के एनओसी एवं अनुमोदन सिंगल विंडो प्लेटफॉर्म के माध्यम से मिलते हैं. उन्होंने कहा कि दिल्ली के साथ लगते गुरुग्राम शहर में 250 से ज्यादा फाच्र्यून 500 कंपनियों के कार्यालय स्थित हैं.

ऑटो पार्ट्स, इलेक्ट्रॉनिक्स और मेटल वर्किंग जैसे क्षेत्रों में अपार संभावनाएं-

सीएम ने टोक्यो में एआईएसआईएन, एयर वाटर, टीएएसआई, नम्बू, डेंसो, सोजित्ज, निसिन, कावाकिन और टोप्पन जैसी अग्रणी जापानी कंपनियों के साथ बैठकें कीं. इन मुलाकातों के नतीजे में हरियाणा को निवेश और रोजगार दोनों का लाभ मिला है. सैनी ने कहा कि हरियाणा आज निवेश के लिए देश का सबसे भरोसेमंद गंतव्य बन चुका है.   

राज्य में उपकरण निर्माण, ऑटो पार्ट्स, इलेक्ट्रॉनिक्स और मेटल वर्किंग जैसे क्षेत्रों में अपार संभावनाएं हैं. जापान में आयोजित अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया. सीएम ने बताया कि विदेश मंत्रालय के सहयोग से अब 40 देशों में अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव आयोजित किए जा रहे हैं. जापान में गूंजा गीता का यह शाश्वत संदेश हरियाणा की सांस्कृतिक विरासत का गौरवपूर्ण प्रतीक बन गया.

सेइरेन कंपनी रोहतक में खोलेगी रोजगार के द्वार-

सेइरेन कंपनी वस्त्र समाधान और उन्नत सामग्री निर्माण में विश्व स्तर पर काम करती है, जिसके उत्पाद आटोमोबाइल, इंटीरियर, पर्यावरण संरक्षण, लाइफ स्टाइल, कास्मेटिक्स, इलेक्ट्रानिक कंपोनेंट्स, सेंसर और मैग्नेटिक मटेरियल जैसे कई क्षेत्रों में उपयोग होते हैं.

खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *