ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: इनेलो नेता चौधरी अभय सिंह चौटाला और प्रदेशाध्यक्ष नफे सिंह राठी ने इनेलो सुप्रीमो चौधरी ओमप्रकाश चौटाला से सलाह मश्विरा कर पूर्व आईपीएस अधिकारी रामकिशोर चाहर को झज्जर का जिला प्रधान बनाया है। वहीं, करनाल के युवा प्रकोष्ठ के जिला प्रधान सुरजीत सिंह संधू गांव गगसीना (करनाल) को इनेलो युवा संगठन के प्रदेशाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
इनेलो नेताओं ने कहा कि, सभी जिला व हलका प्रधान अपनी-अपनी कार्यकारिणियां 3 फरवरी तक पूरी कर लें। क्योंकि 3 फरवरी को जींद में होने वाली राज्य कार्यकारिणी की बैठक में तमाम कार्यकारिणियों को विधिवत रूप से स्वीकृति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि 15 फरवरी के पश्चात सभी हलकों में ‘चुनरी चौपाल’ कार्यक्रम इनेलो महिला संगठन की प्रदेशाध्यक्ष सुमित्रा देवी और प्रधान महासचिव सुनैना चौटाला की देखरेख में भी शुरू किया जाएगा।

