ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज : एसवाईएल नहर को लेकर इनेलो की ओर से शुरू किया गया जेल भरो आंदोलन भिवानी में खत्म हो गया। आंदोलन के अंतिम दिन इनेलो और बसपा के 37 हजार 810 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर उन्हें मौके पर ही रिहा कर दिया गया। इनेलो-बसपा कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी के दौरान अभय चौटाला ने सीएम और मंत्रियों के गिरफ्तारी को लेकर दिए जा रहे बयान का जबाव भी प्रशासनिक अधिकारियों से ही दिलाया। इस दौरान भिवानी के एसडीएम ने गिरफ्तार किए गए लोगों के लिए व्यवस्था न होने के कारण उन्हें मौके पर ही निजी मुचलके पर रिहा करने की घोषणा की।
https://www.youtube.com/watch?v=mAR4htb2qkw&feature=youtu.be
अभय चौटाला ने जहां प्रशासनिक अधिकारियों से इनेलो कार्यकर्ताओं की गिरफ्तारी की पुष्टि कराकर सरकार को करार जबाव दिया। वहीं, उन्होंने एसवाईएल का निर्माण होने के लिए पूर्व सीएम चौधरी बंसीलाल को दोषी करार दिया। अभय ने कहा कि बंसीलाल ने एसवाईएल के पानी के नाम पर हरियाणा के साथ धोखा किया है।
पत्रकारों से बातचीत में अभय ने साफ किया कि 17 अगस्त से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र में वो एसवाईएल को लेकर काम रोको प्रस्ताव लेकर आएंगे। साथ ही उन्होंने विधानसभा सत्र न चलने देने की भी बात कही। अभय ने कहा कि यदि सरकार ने एसवाईएल को लेकर कोई ठोस आश्वासन नहीं दिया तो 18 अगस्त को इनेलो और बसपा मिलकर हरियाणा बंद करेगी।
एसवाईएल नहर के निर्माण को लेकर सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी सरकार की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए है। केंद्र सरकार भी मामले को लेकर चुप है। जेल भरो आंदोलन के अंतिम दिन जहां अभय चौटाला ने प्रशासनिक अधिकारियों से अपनी गिरफ्तारी की पुष्टि कराकर सीएम और सरकार के मंत्रियों को जबाव देने का काम किया। वहीं, उन्होंने विधानसभा सत्र न चलने देने और हरियाणा बंद का आह्वान कर ये बता दिया की एसवाईएल को लेकर इनेलो अब पीछे हटने वाली नहीं है।


