बच्चों को स्कूल वैन में छोड़ने गए युवक की गोली मारकर हत्या

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज : हरियाणा में अपराधियों को अब किसी का खौफ नहीं रह गया है। आए दिन किसी न किसी स्थान पर अपराधी…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज : हरियाणा में अपराधियों को अब किसी का खौफ नहीं रह गया है। आए दिन किसी न किसी स्थान पर अपराधी बिना डरे किसी न किसी वारदात को अंजाम देकर आसानी से फरार हो जाते है।

MURDER-1

ताजा मामला गुरुग्राम की सराय अलावर्दी इलाके में सामने आया है। 35 वर्षीय महेश सुबह के समय अपने बच्चों को स्कूल वैन तक छोड़ने के लिए गया था। सराय इलाके के रेलवे फाटक के समीप बच्चों को स्कूल वैन में बैठाकर जब महेश वापस लौटने लगा तो उसी दौरान स्कॉर्पियो सवार तीन बदमाशों ने उस पर एक के बाद कई गोलियां दाग दी।

Murder in gurugram

महेश की हत्या के बाद स्कॉर्पियो सवार बदमाश मौके से फरार हो गए। सूचना मिलते ही जीआरपी ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी थी। पुलिस सूत्रों के अनुसार महेश पर उसके रिश्तेदार ने ही फायरिंग की है। फिलहाल गुरुग्राम जीआरपी मामले में आरोपी लोगों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *