हथियार रखने के शौकिनों के लिए जारी होगा ये नियम….

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: देशभर में हथियारों के कारण ऐसी वारदातें सामने आई है जिस कारण कई लोगों की मौत हो चुकी है और खुशी का…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: देशभर में हथियारों के कारण ऐसी वारदातें सामने आई है जिस कारण कई लोगों की मौत हो चुकी है और खुशी का माहौल गम में बदल गया है। पर अब गृह मंत्रालय इस पर अपनी सख्ती बरत सकती है। बता दें कि शादी हो या फिर कोई भी प्रोग्राम में खुशी में चुर हो कर फायरिंग कर खुशहाल माहौल को गम में बदल लेते है। ऐसी खबर हर राज्य से सामने आई है।

Revolver

पंजाब के नौजवान गाड़ियों, बुलेट और हथियार रखने के बहुत शौकिन है और पिछले कुछ दिनों से ये शौक इतना बढ गया है कि पंजाब में होने वाली शादियों में गोलियां चला देने के मामले सामने आए है। पंजाब में इस तरह की वारदातों को रोकने के लिए इस तरह के गीतों पर भी रोक लगाया गया। काफी हद तक इस पर शिकंजा भी कसा गया पर ये वारदातें थमी नहीं। पर अब सरकार इस पर सख्ती बरतने की तैयारी कर रही है।

Revolver

सूत्रों से पता चला है कि गृह मंत्रालय ने देश भर के हथियार लाइसेंस धारकों के लिए आधार कार्ड की तरह ही हथियारों के लिए भी पहचान नंबर जारी करमे और नया अलग राष्ट्रीय डेटाबेस तैयार करने के आदेश भी दिए है। ये फैसला इसलिए लिया गया है ताकि अधिकारित तौर पर हथियार रखने वालो की सुची तैयार किए जाए और अपराध करने के लिए या खुशी में आकर गोलियां चला कर जान लेने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकें। सूत्रों का ये भी कहना है कि ये आदेश साल 2019 में अप्रैल के महीने में जारी कर दिया जाएगा।

Revolver

लाइसेंस धारक को अपने लाइसेंस का यूआईएन नंबर जारी करना होगा। बिना यूआईएन नंबर वाले लाइसेंस नाजायज माने जाएंगे और जो भी लाइसेंस धारक एक से अधिक लाइसेंस की जगह सिर्फ एक लाइसेंस रखना होगा और अपना एक यूनआईएन नंबर प्राप्त करना होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *