Women’s Asian Champions Trophy 2026 के लिए भारतीय टीम का ऐलान, सलीमा टेटे को सौंपी कप्तानी, 6 टीमें लेंगी हिस्सा

भोपाल, 11 नवंबर महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के लिए भारतीय टीम घोषित हो चुकी है। मिडफील्डर सलीमा टेटे को टीम की कप्तानी सौंपी गई…

हॉकी टीम

भोपाल, 11 नवंबर

महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के लिए भारतीय टीम घोषित हो चुकी है। मिडफील्डर सलीमा टेटे को टीम की कप्तानी सौंपी गई है। इस चैंपियन ट्रॉफी का आयोजन भोपाल के नाथू बरखेड़ा स्थित नए अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में होगा। टूर्नामेंट 19 नवंबर से 28 नवंबर तक चलेगा। भारतीय महिला टीम मौजूदा चैंपियन है और 19 नवंबर को मलेशिया के खिलाफ अपने अभियान की शुरूआत करेगी।

6 देशोँ की टीमों के बीच होगा टूर्नामेंट

भारतीय महिला हॉकी टीम ने हाल ही में एशियाई गेम्स 2026 में गोल्ड मेडल जीता था। उसके बाद भारतीय महिला हॉकी टीम पहली बार किसी इंटरनेशनल प्रतियोगिता में मैदान पर उतरेगी। टूर्नामेंट में कुल 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं। भारत के अलावा जापान, चीन, मलेशिया, थाईलैंड और साउथ कोरिया की टीमें हिस्सा ले रही हैं।हर टीम पांचों टीमों के खिलाफ एक-एक मैच खेलेगी। उसके बाद टॉप चार टीमें सेमीफाइनल का मुकाबला खेलेंगी।

19 नवंबर से शुरू होगा मिशन

भारतीय महिला हॉकी टीम ने 2016, 2023 और 2024 में इस टूर्नामेंट को अपने नाम किया था। भारतीय टीम चौथी बार ट्रॉफी अपने नाम करने और लगातार तीसरी बार खिताब अपने नाम करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। भारतीय महिला हॉकी टीम 19 नवंबर को मलेशिया के खिलाफ अपने अभियान की शुरूआत करेगी। 21 नवंबर को दक्षिण कोरिया, 22 नवंबर को भारत बनाम थाईलैंड तथा 24 नवंबर को भारत का मुकाबला चीन के साथ और अंत में 25 नवंबर को भारतीय टीम का मुकाबला जापान के साथ होगा। 27 नवंबर को सेमाफाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। 28 नवंबर को फाइनल और तीसरे स्थान के लिए भी मैच खेला जाएगा।

महिला एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी पहली बार मध्यप्रदेश को सौंपी गई है। सभी मुकाबले 5 हजार दर्शकों की क्षमता वाले स्टेडियम में फ्लड लाइट के बीच डे-नाइट प्रारूप में खेले जाएंगे। इस पूरे आयोजन का लाइव टेलीकास्ट 166 देशों में दिखाया जाएगा।

अन्य खबरें जानें –

ਰੋਸ਼ਨਦਾਨ ਰਾਹੀਂ ਕਮਰੇ ‘ਚ ਸੁੱਟਿਆ ਸੂਤਲੀ ਬੰਬ, 12 ਸਾਲਾ ਬੱਚੀ ਅਤੇ ਦਾਦੀ ਗੰਭੀਰ ਰੂਪ ‘ਚ ਝੁਲਸੀਆਂ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *