PM Malaysian Visit:
पीएम मोदी के मलेशिया दौरे में रविवार को मलेशियाई पीएम अनवर इब्राहिम के साथ प्रतिनिधिमंडल स्तर की बातचीत की. इसके बाद दोनों की संयुक्त प्रेस वार्ता हुई. प्रेस वार्ता के दौरान पीएम मोदी ने बताया कि दोनों देशों के बीच बढ़ते संबंधों को सपोर्ट करने के लिए भारत मलेशिया में नया कॉन्सुलेट भी खोलने जा रहा है.
ऊर्जा, इन्फ़्रास्ट्रक्चर और मैन्युफ़ैक्चरिंग में सहयोग-
पीएम मोदी ने कहा, भारत और मलेशिया के संबंध बहुत विशेष हैं. हम समुद्री पड़ोसी हैं. सदियों से हमारे लोगों के बीच गहरे और आत्मीय रिश्ते रहे हैं. आज मलेशिया भारतीय मूल की आबादी वाला दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है. पिछले कुछ वर्षों में हमारे संबंधों ने एक नई रफ़्तार पकड़ी है और इसमें मेरे मित्र प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम का विशेष योगदान है. हमारे बीच ऊर्जा, इन्फ़्रास्ट्रक्चर और मैन्युफ़ैक्चरिंग में सहयोग बहुत मजबूत हुआ है.
सेमीकंडक्टर, स्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा में साझेदारी –
पीएम आगे ने बताया, डिजिटल इकोनॉमी, बायोटेक और आईटी में आपसी निवेश बढ़ा है. इन्हीं उपलब्धियों से प्रेरित होकर आज हमने हमारी साझेदारी में अभूतपूर्व गति और गहराई लाने का निर्णय लिया है. सुरक्षा के क्षेत्र में, हम आतंकवाद, खुफ़िया जानकारी साझा करना और समुद्री सुरक्षा में सहयोग मजबूत करेंगे. हम रक्षा सहयोग को भी और व्यापक बनाएंगे. एआई और डिजिटल प्रौद्योगिकियों के साथ-साथ, हम सेमीकंडक्टर, स्वास्थ्य और खाद्य सुरक्षा में साझेदारी को आगे बढ़ाएंगे. मलेशिया में भारत के वर्कर्स के संरक्षण के लिए सोशल सिक्योरिटी एग्रीमेंट, टूरिज़्म के लिए ग्रेटिस ई-वीज़ा और डिजिटल इंटरफ़ेस यूपीआई का मलेशिया में लागू होना. ये सभी क़दम दोनों देशों के नागरिकों के जीवन को सरल बनाएंगे.
सोशल सिक्योरिटी एग्रीमेंट-
पीएम मोदी ने कहा, मलेशिया में भारत के वर्कर्स के संरक्षण के लिए सोशल सिक्योरिटी एग्रीमेंट, टूरिज़्म के लिए ग्रेटिस ई-वीज़ा और डिजिटल इंटरफ़ेस यूपीआई का मलेशिया में लागू होना. ये सभी क़दम दोनों देशों के नागरिकों के जीवन को सरल बनाएंगे. पीएम मोदी ने कहा कि भारत और मलेशिया को तमिल भाषा के प्रति साझा प्रेम भी जोड़ता है. मलेशिया में तमिल की मजबूत उपस्थिति शिक्षा, मीडिया और सांस्कृतिक जीवन में दिखाई देती है. आज के ऑडियो-विज़ुअल एग्रीमेंट से फ़िल्म और संगीत विशेष रूप से तमिल फ़िल्में हमारे दिलों को और पास लाएंगी.
व्यापार, निवेश, कनेक्टिविटी और रक्षा में सहयोग-
मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने कहा कि भारत और मलेशिया व्यापार, निवेश, कनेक्टिविटी और रक्षा के क्षेत्र में सहयोग का विस्तार करना जारी रखे हुए हैं. उन्होंने कहा, पर्यटन और कनेक्टिविटी ऐसे क्षेत्र हैं जिन पर हमें और ज़्यादा ज़ोर देना होगा. हमने पिछले साल इसमें शानदार बढ़ोतरी देखी है, और हमें उम्मीद है कि वीज़ा नियमों में ढील और हवाई कनेक्टिविटी बढ़ाकर हमें और फ़ायदा होगा.
अन्य ख़बरें जानें-
AF vs NZ T20 World Cup: T 20 विश्व कप में अफ़ग़ानिस्तान ने न्यूज़ीलैंड को दिया 183 रन का टारगेट



