ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: क्रिकेट प्रेमी देश में नहीं बल्कि पूरी दुनिया में भरे हुए है औऱ ये क्रिकेट प्रेमी आईपीएल का बहुत ही बेसब्री से इंतजार करते है। कल आईपीएल-11 का बहुत ही रोमांचित तरीके से आगाज हुआ। जिसको देखकर सभी हैरान थे। बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स ने मुंबई इंडियस को एक विकेट से हराया।
मुंबई इंडियंस ने चार विकेट पर 165 रन बनाए थे। इसके जवाब में चेन्नई सुपर किंग्स ने 15वें ओवर सात विकेट और 105 रन पर गवां दिए थे। पर ब्रावो ने खेल का पासा ही पलट दिया। जी हां ब्रावो ने 30 गेंद पर तीन चौकें और सात छ्क्कों से 68 रन बना दिए।
ब्रावो ने 18वें ओवर में मैच की तस्वीर ही बदल दी। इस खेल का पासा अचानक ही पलट गया। जीतने वाली टीम अचानक ही हार गई हारने वाली टीम अचानक जीत गई। आईपीएल-11 की शुरूआत ऐसी हुई है तो आने वाले दिनों में खेल का दृश्य कैसा होगा। ये तो आने वाले दिनों में ही पता चलेंगा।


