ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: SGPC अध्यक्ष गोबिंद सिंह लौंगोवाल ने प्रधानमंत्री मोदी से फिल्म ‘नानकशाह फकीर’ को रोकने की मांग की | उन्होंने पीएम समेत गृह मंत्री और पंजाब सीएम से भी फिल्म की रिलीज़ पर रोक लगाने की मांग की |
फिल्म ‘नानकशाह फकीर’ की रिलीज़ पर लगे रोक- लौंगोवाल
इसका फैसला अमृतसर में हुई मीटिंग के बाद लिया गया | हांलांकि मीटिंग में फिल्म ‘नानकशाह फकीर’ के निर्देशक हरिंदर सिंह सिक्का शामिल नहीं हुए | आपको बता दें कि फिल्म 13 अप्रैल को रिलीज़ हो रही है |
पटियाला
नानकशाह फकीर फिल्म का विरोध प्रदर्शन जारी
पटियाला के दुख निवारण गुरुद्वारा साहिब में सिखों ने बैनर लगाकर नानकशाही फिल्म का विरोध किया | जत्थेदार गुरबचन सिंह ने कहा कि इस फिल्म पर पहले भी रोक लगी थी |
गुरू महाराज का रोल कोई नहीं करेगा- जत्थेदार
जत्थेदार ने कहा कि कोई भी गुरू महाराज का रोल नहीं करेगा | एनिमेशन के तरीके से फिल्म बनाई जा सकती है, लेकिन फिर भी कुछ चीजें थीं जिनपर रोक लगाई गई थी |
फिल्म पर पहले भी रोक लगाई गई थी
जत्थेदार ने कहा कि एनिमेशन के तरीके से यह फिल्म नहीं बनाई गई, जिसके चलते सिख जगत में फिल्म को लेकर रोष है | उन्होंने कहा कि कोई गुरू महाराज के रोल करे, ये बर्दाश्त नहीं किया जाएगा |
अमृतसर
नानकशाह फकीर फिल्म का विरोध प्रदर्शन जारी
अमृतसर में नानक शाह फ़क़ीर फिल्म को लेकर सिख जत्थेबंदियो ने शांतिमय ढंग से प्रदर्शन किया | इस मौके सिख जत्थेबंदियो ने सचखण्ड श्री हरमंदिर साहिब के पास बने हेरिटेज स्ट्रीट पर प्रदर्शन किया | साथ ही सचखण्ड श्री हरमंदिर साहिब जाते श्रद्धालुओं को फिल्म का बायकॉट करने को कहा |
फिल्म को बायकॉट करने की अपील
सिख जत्थेबंदियो ने कहा कि इस फिल्म में गुरू नानक देव का सरूप धारण किया गया है, जो गलत है | इसलिए ये फिल्म रिलीज़ नहीं होनी चाहिए | उन्होंने कहा कि अगर फिल्म बंद न की गई, तो पंजाब बंद का एलान करेंगे |
फिल्म को ना किया जाए रिलीज़- प्रदर्शनकारी
उधर श्रद्धालुओ ने कहा कि वे प्रदर्शनकारियों के साथ हैं | ये फिल्म बंद होनी चाहिए और आगे से कोई भी ऐसी फिल्म नहीं बननी चाहिए, जिससे लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचे |





