ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया: तेलुगू फिल्मों की स्ट्रगलिंग अभिनेत्री ने दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री में होने वाली कास्टिंग काउच का विरोध किया। बता दे कि स्ट्रगलिंग अभिनेत्री श्री रेड्डी ने हैदराबाद में फिल्म चैंबर के बाहर निर्वस्त्र हो कर बैठ गई और फिल्म इंडस्ट्री के खिलाफ प्रदर्शन करने लगी।
इस दौरान उन्होने दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री पर कई संगीन आरोप लगाए है। कई बड़ी बड़ी हस्तीयों पर कास्टिंग काउच का आरोप लगाया। उसने ये भी कहा कि फिल्म में काम करने के लिए निर्वस्त्र तस्वीरें भी भेजी पर उन्होने मुझे फिल्म में कोई मौका नहीं दिया।
इसके इलावा इस अभिनेत्री ने दक्षिण भारतीय फिल्म इंडस्ट्री से स्थानिय कलाकारों के लिए 75 प्रतिशत आरक्षण की भी मांग की है। साथ ही उसने ये भी धमकी दी है कि यदि निर्माताओं ने स्थानिय कलाकारों को मौका नहीं दिया तो वो इस प्रदर्शन को और भी बढ़ा करेंगी।
फिलहाल मौके पर पहुंची ने एक्ट्रेस को हिरासत में लेकर पुछताछ शुरू कर दी है। गौरतलब है कि कास्टिंग काउच के कई मामले सामने आए है और इनका विरोध भी किया गया पर इस तरह का विरोध पहली बार देखा गया है।



