निर्दलीय विधायक ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, पूर्व मंत्री पर लगाए बड़े आरोप

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में चल रही गठबंधन सरकार के बीच उठापटक जारी है। जेजेपी विधायक रामकुमार गौतम के बगावती सुर अलापने के बाद अब…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा में चल रही गठबंधन सरकार के बीच उठापटक जारी है। जेजेपी विधायक रामकुमार गौतम के बगावती सुर अलापने के बाद अब एक और विधायक ने बगावती सुर अख्तियार कर लिए हैं। महम से निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल लिया है।

kundu

उन्होंने बीजेपी के पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर पर खुलकर भ्रष्टाचार करने के आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि ग्रोवर ने अपने चहेतों को ठेके दिलवाकर खुद हिस्सेदारी कर रखी है। कुंडू ने करोड़ों रुपये के घोटाले के आरोप लगाए हैं। बलराज कुंडू का कहना है कि, अगर इस पूरे मामले में कार्रवाई नहीं की गई तो फिर वो सरकार से समर्थन वापिस लेने में भी पीछे नहीं हटेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *