CAA हिंसा: मृतक नूरा के घर मुजफ्फरनगर पहुंचीं प्रियंका गांधी

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज- नागरिकता संशोधन कानून यानी CAA के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिंसा हुई थी जिसमें 18 लोगों की मौत हुई थी उन्हीं में…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज- नागरिकता संशोधन कानून यानी CAA के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान हिंसा हुई थी जिसमें 18 लोगों की मौत हुई थी उन्हीं में से एक मृतक नूरा के परिजनों से मिलने कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी उनके घर मुजफ्फरनगर पहुंची हैं। उनके साथ इमरान मसूद और पंकज मलिक भी मौजूद है।

बता दें कि मुजफ्फरनगर में 20 दिसंबर को CAA के खिलाफ प्रदर्शन हुआ था, इस दौरान हुई हिंसा में नूरा की मौत हो गई थी इससे पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने नागरिकता संशोधन कानून यानी CAA के दौरान हुए हिंसा में मारे गए लोगों के परिवारों को पत्र लिखा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *