ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पंचकूला जिला अदालत में शनिवार को पेशी के लिए लाए गए एक आरोपी ने कोर्ट परिसर में ही खुदकुशी करने की कोशिश की। पुलिस गिरफ्त से भागकर आरोपी ने दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी।
हालांकि इस दौरान वो गंभीर रुप से घायल हो गया, जिसे इस वक्त इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। खुदकुशी की कोशिश करने वाले आरोपी पर नाबालिगा के साथ रेप करने का आरोप है और वो इस वक्त अंबाला जेल में बेद है।

