Faridabad Income Tax Raid:
फरीदाबाद के मेन मथुरा रोड स्थित भूमिका रियल एस्टेट के दफ्तर पर इनकम टैक्स विभाग की टीम ने गुरुवार शाम करीब चार बजे छापेमारी कर कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार, इनकम टैक्स अधिकारियों की टीम दिल्ली से फरीदाबाद पहुंची और कार्यालय को चारों तरफ से घेरते हुए अंदर जांच शुरू की। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, हाल ही में फरीदाबाद में चार दिन तक चली आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई के बाद अब भूमिका रियल एस्टेट पर यह रेड की गई है।
बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई बड़ी वित्तीय ट्रांजैक्शन और दस्तावेजों की जांच को लेकर की जा रही है। फिलहाल दिल्ली से आई करीब पांच गाड़ियों में अधिकारी मौके पर मौजूद हैं और कार्यालय के अंदर रिकॉर्ड खंगालने की प्रक्रिया जारी है। टीम द्वारा दस्तावेज, कंप्यूटर डेटा और लेन-देन से जुड़े कागजातों की गहनत से जांच की जा रही है। अभी तक विभाग की ओर से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है, लेकिन रेड की कार्रवाई देर शाम तक जारी रहने की संभावना जताई जा रही है।
अन्य ख़बरें जानें-
SIR: 22 राज्यों/यूटी में अप्रैल से होगा एसआईआर, हिमाचल भी शामिल, चुनाव अयोग ने दी जानकारी



