Barnala Vande Bharat Express:
रेल मंत्रालय ने बहुत पहले ही पंजाब के बरनाला में वंदे भारत एक्सप्रेस के रुकने का ऐलान किया था। वंदे भारत एक्सप्रेस आज से बरनाला स्टेशन पर रुकना शुरू कर देगी। यह जानकारी रेल राज्य मंत्री (Barnala Vande Bharat Express) रवनीत सिंह बिट्टू ने दी। वंदे भारत एक्सप्रेस बरनाला में दो मिनट रुकेगी।
अपने वीडियो मैसेज में रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि, रेल यात्रियों की सुविधा के लिए, रेलवे ने फिरोजपुर कैंट-दिल्ली जंक्शन-फिरोजपुर कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस के लिए बरनाला (BNN) स्टेशन पर स्टॉपेज देने का फैसला किया है। यह व्यवस्था आज, 20 फरवरी से लागू होगी।
रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, यह स्टॉपेज अभी एक्सपेरिमेंटल बेसिस पर है। यात्रियों की संख्या और रिस्पॉन्स के आधार पर इसे परमानेंट करने का फैसला लिया जाएगा। इससे बरनाला और आस-पास के इलाकों के यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।
अन्य ख़बरें जानें-
ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

