YAMUNANAGAR में सिंचाई विभाग के जूनियर इंजीनियर और बेलदार 45 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार ,विभाग के ठेकेदार ने कराई थी शिकायत दर्ज

यमुनानगर, 15 जुलाई हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो  ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सिंचाई विभाग, यमुनानगर के जूनियर इंजीनियर  सौरभ…

यमुनानगर
यमुनानगर, 15 जुलाई

हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो  ने भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए सिंचाई विभाग, यमुनानगर के जूनियर इंजीनियर  सौरभ कुमार और विभाग के बेलदार करमजीत को ₹45 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो थाना पंचकूला में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की धारा-7 के तहत मामला दर्ज किया गया है। ब्यूरो ने दोनों आरोपियों को ट्रैप कार्रवाई के दौरान गिरफ्तार किया।

हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के इंस्पेक्टर तेजपाल ने बताया कि शिकायतकर्ता जरनैल सिंह ने शिकायत में बताया कि वह सिंचाई विभाग में ठेकेदार है। उसके सभी आवश्यक दस्तावेज और औपचारिकताएं पूरी होने के बावजूद विभाग में लंबित बिलों का भुगतान नहीं किया जा रहा था। आरोप है कि JE सौरभ कुमार ने जानबूझकर बिल रोक रखे थे और भुगतान जारी करने के बदले रिश्वत की मांग की।जांच में सामने आया कि आरोपी जेई ने शिकायतकर्ता से फोन पर संपर्क कर अपने साथ-साथ वरिष्ठ अधिकारियों के नाम पर भी रिश्वत की मांग की। रिश्वत लेने के लिए विभाग के बेलदार करमजीत को भेजा गया।

हरियाणा राज्य सतर्कता एवं भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अधिकारियों के अनुसार, शिकायतकर्ता ने ब्यूरो से संपर्क किया, जिसके बाद ट्रैप की योजना बनाई गई। तय योजना के तहत शिकायतकर्ता ने 45 हजार की रिश्वत बेलदार करमजीत को दी। करमजीत ने यह राशि JE सौरभ कुमार को सौंप दी। इसी दौरान पहले से निगरानी कर रही  टीम ने दोनों आरोपियों को रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

अन्य खबरें जानें –

PANCHKULA पुलिस की नशा तस्करों के खिलाफ एक ओर बड़ी कार्रवाई, बरवाला से 321 ग्राम हेरोइन के साथ एक आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *