फरीदाबाद, 15 जुलाई
हरियाणा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान यानी SIR -2026 का संशोधित शेड्यूल जारी कर दिया गया है। अब बूथ लेवल अधिकारी 24 जुलाई तक घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन और दस्तावेजों का संग्रह करेंगे।
फरीदाबाद के डीसी आयुष सिन्हा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर जारी संशोधित कार्यक्रम के अनुसार BLO अब 24 जुलाई 2026 तक घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का संग्रह, मतदाताओं का सत्यापन और जरूरी दस्तावेजों का संकलन करेंगे। इसी अवधि में मतदान केंद्रों के युक्तिकरण और पुनर्व्यवस्थापन का कार्य भी पूरा किया जाएगा।
31 जुलाई 2026 को मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित होगा। इसके बाद 31 जुलाई से 30 अगस्त तक दावे और आपत्तियां दर्ज कराई जा सकेंगी, जबकि इनका निस्तारण 28 सितंबर तक किया जाएगा। सभी प्रक्रियाएं पूरी होने के बाद 3 अक्टूबर 2026 को अंतिम मतदाता सूची प्रकाशित की जाएगी।
उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी आयुष सिन्हा ने सभी मतदाताओं से अपील की है कि यदि उनका सत्यापन अभी बाकी है या BLO ने कोई दस्तावेज मांगा है, तो वे पूरा सहयोग करें, ताकि मतदाता सूची का पुनरीक्षण समय पर और बिना किसी त्रुटि के पूरा हो सके।
अन्य खबरें जानें –

