पंचकूला, 15 जुलाई
पंचकूला पुलिस के द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ एक के बाद एक बड़ी कार्रवाई की जा रही है और अब क्राइम ब्रांच 26 की टीम के द्वारा पानीपत के रहने वाले एक व्यक्ति वंश ग्रोवर जो हाल ही में जीरकपुर रह रहा था, वह पंचकूला के बरवाला में हेरोइन सप्लाई करने के लिए आया था और आरोपी को नशीला पदार्थ हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया गया है।
गिरफ्तार किए गए आरोपी से 321 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि इस हेरोइन की कीमत 60 से 70 लाख रुपए है और किसको सप्लाई करने जा रहा था रिमांड के दौरान पूछताछ की जाएगी और आगे कौन-कौन लोग शामिल है इस नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा । पुलिस ने बताया कि आरोपी जीरकपुर में रहता है। पुलिस ने बताया कि आरोपी जहां से हीरोइन लाता था उन लोगों को भी गिरफ्तार किया जाएगा। रिमांड में आरोपी ने बताया कि वह हेरोइन पंजाब से लाता था।
अन्य खबरें जानें –

