GURUGRAM में लाइफ लांग कंपनी में लगी आग, करोड़ो का सामान जलकर राख, डेढ़ दर्जन से ज्यादा गाड़ियों ने पाया आग पर काबू

गुरुग्राम, 15  जुलाई गुरुग्राम के पटौदी रोड़ स्थित झुंड सराय इलाके में उस वक्त भगदड़ का माहौल बन गया जब रोड़ किनारे एक फैक्ट्री में…

गुरुग्राम
गुरुग्राम, 15  जुलाई

गुरुग्राम के पटौदी रोड़ स्थित झुंड सराय इलाके में उस वक्त भगदड़ का माहौल बन गया जब रोड़ किनारे एक फैक्ट्री में भीषण लग गई। आग लगते ही वेयरहाउस में मौजूद कर्मचारियों ने भागकर अपनी जान बचाई। घटना की सूचना मिलते ही फायर विभाग हरकत में आया और तुरंत घटनास्थल पर बचाव कार्य शुरू किया ।

दरअसल दमकल विभाग को सूचना मिली कि स्पोर्ट्स और मेडिकल इक्विपमेंट बनाने वाली लाइफ लांग नाम की कम्पनी में आग लगी है जिसके बाद दमकल विभाग की गाड़ियों नें मोके पर पहुँचकर आग पर पाने का प्रयास शुरू किया। फैक्ट्री को दो अलग अलग ब्लॉक में आग लगी जिसकी वजह से मदद के लिए मानेसर और गुरुग्राम के अलग अलग इलाकों से दमकल विभाग की गाड़ियां मंगवानी पड़ी। दमकल अधिकारी की माने तो डेढ़ दर्जन से ज्यादा गाड़ियों की मदद से आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया।

आग की लपटें इतनी तेज थीं कि इसकी चपेट में इसी बिल्डिंग में स्थित दो अन्य कंपनियां भी आ गईं। हवा के तेज बहाव होने के कारण आग तेजी से फैली, जिससे तीनों कंपनियों को भारी नुकसान पहुंचा है। दमकल कर्मियों को अब तीन मोर्चों पर एक साथ आग बुझाने के लिए कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है।

माना जा रहा है कि मशीनों में हुए किसी तकनीकी फॉल्ट या शॉर्ट सर्किट के कारण अचानक चिंगारी उठी। चूंकि भारी मात्रा में प्लास्टिक दाना, केमिकल और ज्वलनशील कच्चा माल मौजूद था, इसलिए आग ने कुछ ही पलों में विकराल रूप ले लिया।

ये फैक्ट्री 4 एकड़ में फैली और इसमें स्पोर्ट्स और मेडीकल इक्विपमेंट बनाये जाते है। गनीमत इस हादसे में किसी कोई चोट नहीं आई। फिलहाल आग के कारणों का पता लगाया जा रहा है आग किन कारणों से लगी। अनुमान ये की आग के कारण करोड़ो रुपए का माल जलकर राख हो गया।

अन्य खबरें जानें –

REWARI में 11वीं कक्षा के छात्र ने की खुदकुशी, स्कूल में शिक्षकों प्रताड़ना से आहत था सचिन, परिजनों ने दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *