Kaithal में विधायक जांबा बोले- हर क्षेत्र में तरक्की कर रहा हरियाणा, राज्य में सड़क से मेट्रो तक विकास तेज

कैथल, 2 नवंबर कैथल के विधायक सतपाल जांबा  ने कहा कि दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के माध्यम से महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण…

कैथल

कैथल, 2 नवंबर

कैथल के विधायक सतपाल जांबा  ने कहा कि दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के माध्यम से महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। इसके तहत पात्र महिलाओं को 2,100 रुपये प्रतिमाह की सहायता दी जा रही है। सितंबर 2026 में इसके दूसरे चरण के तहत परिवार की वार्षिक आय सीमा 1.80 लाख रुपये तक बढ़ाने की घोषणा की गई।

चिरायु योजना में 5 लाख तक मुफ्त इलाज

इसी प्रकार से हर घर-हर गृहिणी योजना में पात्र परिवारों को 500 रुपये में गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाकर महिलाओं और परिवारों को आर्थिक राहत दी जा रही है। आयुष्मान भारत-चिरायु योजना में पात्र परिवारों को प्रतिवर्ष 5 लाख रुपये तक का स्वास्थ्य उपचार उपलब्ध करवाने की व्यवस्था की गई है। दयालु योजना में परिवार के किसी सदस्य की मृत्यु या दिव्यांगता की स्थिति में पात्र परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।

हरियाणा के खिलाड़ियों ने बढ़ाया देश का मान

इसी प्रकार से किसानों के लिए भावांतर भरपाई योजना सहित प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, सब्सीडी पर कृषि यंत्र दिए जाने सहित अनेकों योजनाओं के माध्यम से किसानों को सशक्त किया जा रहा है।  उन्होंने कहा कि खेलों की बात करें तो हरियाणा का नाम देश में बड़े सम्मान के साथ लिया जाता है। देश की आबादी में लगभग 2 प्रतिशत हिस्सेदारी रखने वाला हरियाणा अंतरराष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में भारत को मिलने वाले पदकों में लगभग एक-तिहाई योगदान देता रहा है। ओलंपिक, पैरालंपिक, एशियाई खेल और कॉमनवेल्थ खेलों में हरियाणा के खिलाडि़यों ने देश का तिरंगा ऊंचा किया है।

AI मिशन में 1 लाख युवाओं को ट्रेनिंग देगा हरियाणा

हरियाणा न केवल परंपरागत तरीके से अपने विकास को आगे बढ़ा रहा है बल्कि आधुनिक तकनीकों पर भी लगातार काम किया जा रहा है। यहां हरियाणा AI मिशन के तहत एक लाख युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का प्रशिक्षण देने का लक्ष्य रखा गया है। प्रदेश में जल संरक्षण, नहरों के सुधार और सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बड़ी परियोजना पर काम किया जा रहा है। इनके अतिरिक्त बुजुर्गों के लिए वृद्धावस्था सम्मान भत्ता, विधवा एवं दिव्यांग पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि और पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना जैसी योजनाएं भी आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला रही हैं।

राज्य में सड़क से मेट्रो तक विकास तेज

विधायक सतपाल जांबा ने कहा कि हरियाणा में आज सड़क, रेलवे, मेट्रो, शिक्षा, स्वास्थ्य और औद्योगिक विकास के क्षेत्र में नए अवसर तैयार हो रहे हैं। प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों, आधुनिक अस्पतालों, शिक्षण संस्थानों और औद्योगिक क्षेत्रों का विस्तार किया जा रहा है। किसानों के लिए सिंचाई सुविधाओं को मजबूत करना, युवाओं के लिए रोजगार और कौशल विकास के अवसर पैदा करना तथा महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। पूरे देश में हरियाणा के खिलाड़ी अग्रणी हैं।

बेटियां हर क्षेत्र में दिखा रहीं प्रतिभा

हरियाणा के खिलाडि़यों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के लिए भी निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। हमारी बेटियां आज खेलों से लेकर शिक्षा, प्रशासन, विज्ञान और उद्यमिता तक हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि आज ही के दिन 1989 में कैथल भी एक अलग जिला बना था। हरियाणा के विकास में कैथल का भी विशेष योगदान है। हम हर साल खाद्यान्न के माध्यम से केंद्रीय पूल में योगदान देते हैं।

खिलाड़ियों और युवाओं ने बढ़ाया जिले का मान

आज कैथल में चहुंओर विकास चल रहा है। मेडिकल कॉलेज जैसे संस्थान जल्द ही शुरू होंगे। जिले की सड़क मार्ग से कनेक्टिविटी देश के कई हिस्सों तक सीधी हुई है। तीन-तीन राष्ट्रीय राजमार्ग कैथल कैथल जिले से जुड़े हैं। जिससे जिले का ओर तेज गति से विकास होगा। कैथल ने हर क्षेत्र में तरक्की की है। हमारे खिलाडि़यों सहित युवाओं ने हर क्षेत्र में नाम कमाया है।

CM सैनी के नेतृत्व में तरक्की कर रहा हरियाणा

कैथल से सेनाओं और खेलों में अच्छी भागीदारी है। कैथल में विकास की गति दिन-प्रतिदिन बढ़ती रहे। जल्द ही कैथल जिला को मैडिकल कॉलेज की सौगात मिलेगी, जिसका कार्य अंतिम चरणों में है। रोड कनैक्टिविटी अच्छी है, जल्द ही अनेक प्रोजैक्ट कैथल में लेकर आएंगे। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश तरक्की कर रहा है। हर क्षेत्र में हमारा हरियाणा विकास के पथ पर है और यह विकास निरंतर ऐसे ही होता रहे।

अन्य खबरें जानें-

Florida में बड़ा विमान हादसा, क्रैश में 9 लोगों की मौत, प्लेन क्रैश का वीडियो वायरल, सड़क पर गिरते ही धमाका

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *