फ्लोरिड़ा, 2 नवंबर
अमेरिका के फ्लोरिडा मे रविवार को बड़ा विमान हादसा हो गया। टेक्सास के ऑस्टिन से बहामास जा रहा निजी विमान रिहायशी इलाके में क्रैश हो गया। विमान में सवार सभी 9 लोगों की मौत हो गई।हादसे का शिकार हुआ विमान लियरजेट-60 था। जोकि मिलिट्री ट्रेल के पास सड़क किनारे क्रैश हुआ। क्रैश होने के बाद विमान में जोरदार धमाक हुआ और आग लग गई। आसमान में काले धुएं के गुबार दिखाई देने लगा।
35 हजार फीट पर अनियंत्रित हुआ विमान
हादसे के समय विमान 35 हजार फीट की ऊंचाई पर उड़ रहा था। पायलट ने एयर ट्रैफिक कंट्रोल को मौसम खराब, विमान पर बर्फ जमने और तेज झटके लगने की सूचना दी थी। पायलट ने पहले प्लेन को 2 हजार फीट ऊपर लेकर गया, लेकिन इसके बाद विमान तेजी से नीचे आने लगा। स्थिति अनिंयत्रित होते देख पायलट ने इमरजेंसी घोषित कर दी।
सड़क पर गिरते ही आग का गोला बना विमान
विमान तेजी से मकानों से पास आकर सड़क पर गिरा।कारों के अंदर बैठे लोगों ने विमान के नीचे गिरने की वीडियो बनाए। नीचे गिरते ही विमान आग के बड़े गोले में तब्दील हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही दमकलकर्मीं और आपातकालीन टीमें मौके पर पहुंची। सड़क के दोनों ओर यातायात को बंद कर दिया गया। बिजली को भी कुछ समय के लिए बाधित कर दिया गया।फिलहाल FAA और NTSB दोनों मिलकर हादसे की जांच कर रही है।
अन्य खबरें जानें-
Punjab में आज से बदला स्कूलों का समय, 9 बजे से लगेंगी क्लासेस, चंडीगढ़ में भी विंटर टाइमिंग लागू



