Hisar में बदमाशों ने 3 लाख मांगी मंथली, तोड़फोड़ और किया हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बदमाशों का सिर मुंडवाकर घुमाया

हिसार, 25 सितंबर हिसार पुलिस ने दो भाईयों से मंथली मांगने और दुकान में तोडफोड़ करने के मामले में कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को…

हिसार

हिसार, 25 सितंबर

हिसार पुलिस ने दो भाईयों से मंथली मांगने और दुकान में तोडफोड़ करने के मामले में कार्रवाई करते हुए 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने आरोपियों के सिर मुंडवा कर पटेल नगर में घुमाया।इस दौरान काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।

तीन लाख मंथली मांगने का आरोप

यें आरोपी कार्तिक गैंग के गुर्गे हैं। इन पर दो कपड़ा व्यापारियों भाईयों से तीन लाख की मंथली ने देने पर हमला करने का आरोप है।आरोपियों ने दुकान और मकान में भी तोड़फोड़ कर दी थी।इसका CCTV फुटेज भी वायरल हुआ था, जिसमें साफ देखा जा रहा था कि हमलावर लाठी और तेजधार वाले हथियारो से दोनों कपड़ा व्यापारियों भाईयों से मारपीट कर रहे हैं।

पुलिस ने दर्ज किया मामला

घटना के बाद पुलिस को इस बारे में जानकारी दी गई। पुलिस ने पीड़ित भाइयों के बयान धमकी, जानलेवा हमला करने के तहत केस दर्ज किया था।पीड़ित भाइयों ने पुलिस को बताया कि रात पौने दस बजे हथियारों से लैस होकर 7-8 युवकों हमला करके घायल किया। मकान व दुकान के दरवाजे व शीशे तोड़ गए।

पुलिस ने 5 आरोपियों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए कुछ ही देर में पांच आरोपियों को पकड़ लिया।जिनकी पहचान राहुल उर्फ गोल्डन, मोहित उर्फ रोज, काकू उर्फ मंगल, मोहित उर्फ भैया तथा आकाश शामिल हैं। अभी मुख्य आरोपी कार्तिक और अन्य की गिरफ्तारी बाकी है।पुलिस उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लेगी।

अन्य खबरें जानें –

Panchkula में चोरों का अनोखा कारनामा, कार चुराकर फोन करके बताई लोकेशन, बोले- आकर ले जाओ, CCTV में कैद हुए 2 चोर

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *