Fazilka में घंटा घर चौक पर चौकीदार पर हमला, 3 आरोपी गिरफ्तार, 4 की तलाश जारी, वारदात में इस्तेमाल बाइक जब्त

फाजिल्का, 25 सितंबर फाजिल्का के घंटा घर चौक पर कुछ लोगों  ने वहां ड्यूटी कर रहे चौकीदार पर हमला कर दिया।पुलिस ने इस मामले में…

फाजिल्का

फाजिल्का, 25 सितंबर

फाजिल्का के घंटा घर चौक पर कुछ लोगों  ने वहां ड्यूटी कर रहे चौकीदार पर हमला कर दिया।पुलिस ने इस मामले में  सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है।पुलिस ने कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने हमले में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी ज़ब्त कर ली है।

पुरानी रंजिश के चलते किया हमला

फाजिल्का पुलिस ने बताया कि हमलावर चौकीदार के ही पड़ोसी थे। यह हमला पुरानी रंजिश के कारण हुआ है। इससे पहले भी चौकीदार और उसके पड़ोसियों के बीच झगड़े हुए थे। वारदात के समय दुकानदार ने बताया कि उन्हें फोन आया कि चौकीदार पर हमला कर उसे घायल कर दिया गया

अन्य आरोपियों की तलाश जारी

इसके बाद चौंकीदार को अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताते हुए बठिंड़ा एम्स में रेफर कर दिया गया था।पुलिस द्वारा बाकि चार आरोपियों की तलाश जारी है। आरोपियों को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

अन्य खबरें जानें –

Hisar में बदमाशों ने 3 लाख मांगी मंथली, तोड़फोड़ और किया हमला, 5 आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने बदमाशों का सिर मुंडवाकर घुमाया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *