Faridabad में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, दोनों गिरफ्तार

फरीदाबाद, 17 अक्टूबर फरीदाबाद की श्याम कॉलोनी में पति की चाकू से वार कर हत्या करने के मामले में पुलिस की अपराध शाखा DLF ने…

फरीदाबाद

फरीदाबाद, 17 अक्टूबर

फरीदाबाद की श्याम कॉलोनी में पति की चाकू से वार कर हत्या करने के मामले में पुलिस की अपराध शाखा DLF ने आरोपी पत्नी व प्रेमी योगेंद्र वासी कूमरपुर उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच के अनुसार, गांव के ही एक व्यक्ति योगेंद्र से उसकी जान-पहचान को लेकर पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसी विवाद के चलते पति को रास्ते से हटाने की योजना बनाए जाने की बात सामने आई है। पुलिस मामले में आरोपितों से पूछताछ कर रही है।

फरीदाबाद में 15 साल से नौकरी कर रहा था मृतक

मृतक की पहचान गोपाल निवासी गांव कूमरपुर, जिला हाथरस के रूप में हुई है। जो फिलहाल श्याम कॉलोनी, फरीदाबाद में रह रहा था। मृतक के भाई भूरा की शिकायत पर थाना पल्ला में हत्या की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।शिकायत में भूरा ने बताया कि उसका बड़ा भाई गोपाल पिछले करीब 15 वर्षों से फरीदाबाद में नौकरी कर रहा था। उसने फरीदाबाद में ही शादी की थी। उसकी पत्नी काजल बच्चों के साथ उनके गांव कूमरपुर में रहती थी, जबकि गोपाल नौकरी के सिलसिले में फरीदाबाद में रहता था।

कमरे में मिला गोपाल का शव

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया था कि काजल की गांव के ही योगेंद्र से जान-पहचान और कथित संबंधों को लेकर परिवार में विवाद रहता था। शिकायत के अनुसार, 15 अक्टूबर की सुबह भूरा को फोन पर सूचना मिली कि उसके भाई गोपाल की तबीयत खराब है। सूचना मिलने पर वह फरीदाबाद पहुंचा जहां, एक कमरे में गोपाल मृत अवस्था में मिला।

पत्नी और प्रेमी ने मिलकर रची हत्या की साजिश

इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में सामने आया कि मृतक की पत्नी का गांव के ही योगेंद्र से जान-पहचान के चलते गोपाल के साथ पारिवारिक विवाद चल रहा था। दोनों ने मिलकर गोपाल को रास्ते से हटाने की योजना बनाई थी।

DLF क्राइम ब्रांच ने पत्नी और प्रेमी को किया गिरफ्तार

पुलिस के मुताबिक, 14-15 अक्टूबर की रात गोपाल शराब के नशे में वहां पहुंचा था। गोपाल के नींद में सो जाने के बाद उसकी पत्नी ने कथित तौर पर गोपाल की गर्दन पर चाकू से वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। मामले की जांच के दौरान अपराध शाखा DLF की टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी पत्नी व प्रेमी योगेंद्र को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा आरोपी से पूछताछ की जा रही है तथा मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है।

अन्य खबरें जानें –

Private Bus Accident On Bhiwani-Hansi Road: 2 यात्रियों की मौत, कई घायल, जांच में जुटी पुलिस

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *