Private Bus Accident On Bhiwani-Hansi Road: 2 यात्रियों की मौत, कई घायल, जांच में जुटी पुलिस

भिवानी, 17 अक्टूबर हरियाणा के भिवानी जिले में हांसी रोड पर शुक्रवार शाम एक निजी बस पलटने से बड़ा हादसा हो गया। जिसमें दो लोगों…

भिवानी

भिवानी, 17 अक्टूबर

हरियाणा के भिवानी जिले में हांसी रोड पर शुक्रवार शाम एक निजी बस पलटने से बड़ा हादसा हो गया। जिसमें दो लोगों की मौत हो गई और कईं यात्री घायल बताए जा रहे हैं। बस के परिचालक की हालत गंभीर बताई जा रही है।शुरूआती जांच में सामने आया कि बस चालक तेज रफ्तार में बस चला रहा था और फोन पर बात कर रहा था।

बस पलटने से  2 सवारियों की मौत

मिली जानकारी के अनुसार एक प्राइवेट बस भिवानी से हांसी की ओर जा रही थी। शाम छह बजे के आसपास प्रेम नगर पावर हाउस के पास बने ब्रेकर पर बस असंतुलित होकर पलट गई। बस के पलटते ही मौके पर चीख-पुकार मच गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तुरंत बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला और अस्पताल में पंहुचाने में मदद की।एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई औऱ दूसरे व्यक्ति की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।कुछ घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।

बस हादसे की जांच में जुटी पुलिस

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंचा। पुलिस हादसे से संबंधित जानकारी जुटा रही है और हादसे के कारणों की जांच कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस ड्राइवर तेज रफ्तार से बस चला रहा था और फोन पर बात कर रहा था। ब्रेकर के पास अनिंयत्रित होकर पलट गई।फिलहाल पुलिस बस हादसे के कारणों की जांच कर रही है।

अन्य खबरें जानें –

INDW vs ZIMW: भारतीय टीम ने जिमबाब्वे की टीम को 4 विकेट से हराकर पहला टी20 मैच जीता

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *