हिसार,17 अक्टूबर
हिसार के मॉडल टाउन निवासी बुजुर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मामले से जुड़े दोनों आरोपी बाइक पर सवार होकर रायपुर फाटक की ओर आने वाले हैं। पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को पकड़ने के लिए नाका लगाया।
आरोपियों ने पुलिस को देखकर फायरिंग करना शुरू कर दिया। पुलिस द्वारा आत्मरक्षा में की गई गोलबारी में एक आरोपी भावेश के पैर में गोली लगी और दूसरा आरोपी जयेश का बाइक से नीचे गिरने से पैर टूट गया। दोनों आरोपियों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।फायिरंग के दौरान एक गोली पुलिस की गाड़ी पर लगी, गनीमत यह रही कि पुलिसकर्मी बाल-बाल बच गए।
पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ चोरी, लूट समेत कईँ आपराधिक मामले दर्ज हैं। हिसार पुलिस का कहना है कि अपाराध और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
अन्य खबरें जानें –
Faridabad में पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट, दोनों गिरफ्तार



