Gujarat Explosion at a pharma company: भरूच में फार्मा कंपनी में धमाका, 5 कर्मचारियोँ की मौत, कई झुलसे

भरूच, 17 अक्टूबर गुजरात के भरूच जिले में एक फार्मा कंपनी में देर रात बॉयलर फटने से बडा हादसा हो गया। इस हादसे में पांच…

भरूच

भरूच, 17 अक्टूबर

गुजरात के भरूच जिले में एक फार्मा कंपनी में देर रात बॉयलर फटने से बडा हादसा हो गया। इस हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई और कईँ कर्मचारी झुलस गए। घाय़ल कर्माचारियों का अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उनका इलाज जारी है। हादसे की सूचना तुंरत पुलिस और दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुचीं टीमों ने राहत और बचाव कार्य शुरू किया।

बताया जा रहा है कि फैक्ट्री में हाइड्रोजन की प्रक्रिया चल रही थी। इस  दौरान किसी मशीन या बॉयलर में जोरदार धमाका हुआ। धमाके के बाद फैक्ट्री में आग लग गई। धुएं का गुबार औऱ आग की लपटें दूर तक दिखाई देने लगी।

विस्फोट की चपेट में आने से पांच कर्मचारियों की मौत हो गई। हादसे में कईं कर्मचारी झुलस गए।फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल प्रशासन और पुलिस द्वारा आग लगने के कारणों की जांच जारी है।

अन्य खबरें जानें –

Hisar में पुलिस और बदमाशों में मुठभेड़, बुजुर्ग महिला की मौत के मामले में दोनों आरोपी काबू, एक को लगी गोली, दूसरा घायल

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *