Tragic accident on Delhi-Mumbai Expressway: टेम्पो ट्रैवलर नाले में गिरा, 8 श्रद्धालुओं की मौत

कोटा, 17 अक्टूबर राजस्थान के कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सुबह-सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। श्रद्धालुओं से भरी एक टेम्पो ट्रैवलर अनिंयत्रित होकर…

कोटा

कोटा, 17 अक्टूबर

राजस्थान के कोटा में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर सुबह-सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। श्रद्धालुओं से भरी एक टेम्पो ट्रैवलर अनिंयत्रित होकर नीचे नाले में गिर गया। हादसे में 8 श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि कईँ श्रद्धालु घायल हुए हैं। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुचंकर बचाव कार्य में मदद की। कई श्रद्धालु वाहन के अंदर फंस गए थे। घायलों को बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

खाटूश्यामजी के दर्शन करने जा रहे थे श्रद्धालु

टेम्पो ट्रैवलर में सवार सभी श्रद्धालु राजस्थान के प्रसिद्ध खाटूश्यामजी मंदिर में दर्शन करने के लिए जा रहे थे। टेम्पो में सवार सभी श्रद्धालु मध्य प्रदेश के बैतूल और भोपाल के बताए जा रहे हैं। शुरूआती जांच में चालक को नींद की झपकी आना हादसे की वजह माना जा रहा है। हालांकि वास्तविक कारणों के जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

जिस समय सुबह यह हादसा हुआ, उस समय अंधेरा था। पुलिस और प्रशासन को नाले में दलदल के कारण राहत औऱ बचाव कार्य में मुश्किल आई। फिलहाल पुलिस हादसे से जुड़े सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

अन्य खबरें जानें –

Gujarat Explosion at a pharma company: भरूच में फार्मा कंपनी में धमाका, 5 कर्मचारियोँ की मौत, कई झुलसे

अन्य खबरें जानें –

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *