भिवानी, 30 अक्टूबर
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने भिवानी में आयोजित एशियाई एवं पैरा एशियाई पदक विजेताओं के सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि भीम स्टेडियम में अपने इन सितारों के बीच आकर मेरा मन गर्व से भर गया।
एशियाई खेलों में हरियाणा के 32 पदक
मुख्यमंत्री ने जापान में आयोजित एशियाई और पैरा एशियाई खेलों में देश और प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। एशियाई खेलों में भारत में 85 पदक जीतकर मैडस टैली में चौथा स्थान हासिल किया था। जिसमें हरियाणा के खिलाड़ियों का 14 गोल्ड मेडल सहित 32 पदक अपने नाम किए थे।
पैरा एशियाई खेलों में हरियाणा के 31 मेडल
पैरा एशियाई खेलों में भी भारतीय खिलाड़ियों ने अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया था। जिसमें हरियाणा के खिलाड़ियों ने 9 गोल्ड मेडल सहित 31 मेडल अपने नाम किए थे। जापान में आयोजित इन खेलों में हरियाणा के अनेक खिलाड़ी सितारे बनके चमके।एशियाई खेलों में भारत का प्रदर्शन कुश्ती में साल 1962 के बाद सबसे बेहतरीन रहा।
132 खिलाड़ियों को दिए 189 करोड़ रूपए
मुख्यमंत्री ने 132 खिलाड़ियों को 189 करोड़ 38 लाख रुपए के नकद पुरस्कारों से सम्मानित किया। खिलाड़ियों को हरियाणा की खेल नीति के अनुसार सरकारी नौकरियों के ऑफर लेटर भी दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी बेटियां भी मैदान में बढ़-चढ़ कर आगे आ रही हैं और मेडल जीत रही हैं।
260 खिलाड़ियों को मिली सरकारी नौकरी
हरियाणा सरकार खेल नर्सरियों, प्रशिक्षण सुविधाओं, प्रशिक्षकों और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन कर रही है। हरियाणा उत्कृष्ट खिलाड़ी भर्ती नियमों के तहत अब तक 260 उत्कृष्ट खिलाड़ियों को ग्रुप A, B और C की सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं।हरियाणा स्टेट गेम्स में भाग लेने वाले खिलाड़ियों को भी खेल ग्रेडेशन का लाभ मिलेगा।अब तक प्रदेश के 17676 खिलाड़ियों को कुल 931 करोड रुपए की नकद पुरस्कार राशि दी जा चुकी है।
पिछले 12 वर्षों में हमने खेलों के बुनियादी ढांचे पर लगभग 1 हजार 100 करोड रुपए खर्च किए । मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि आप केवल पदक विजेता नहीं, बल्कि उन हजारों बच्चों के आदर्श जो आपको देखकर खेलों में अपना भविष्य तलाशते हैं।
साल 2030 में भारत राष्ट्रमंडल खेलों की मेजबानी करेगा और 2036 के ओलंपिक की तैयारी में जुटा हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उम्मीद को पूरा करने की जिम्मेदारी आपके कंधों पर और हर सुविधा देने की जिम्मेदारी हमारी कंधों पर हैं।मुझे विश्वास है कि 2028, 2032 और 2036 के ओलंपिक में भी आप भारत का तिरंगा ऊंचा करेंगें।
अन्य खबरें जानें –
ਗੈਂਗਸਟਰਾਂ ‘ਤੇ ਵਾਰ ਦਾ 282ਵਾਂ ਦਿਨ: ਪੰਜਾਬ ਪੁਲਿਸ ਵੱਲੋਂ 528 ਥਾਈਂ ਛਾਪੇਮਾਰੀ; 188 ਕਾਬੂ



