लुधियाना, 30 अक्टूबर
जालंधर बाईपास चौक पर डॉ. B.R. अंबेडकर की प्रतिमा के शीशे को एक बार फिर महिला ने पत्थर मार के तोड़ दिया । यह घटना शुक्रवार सुबह की है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।पुलिस ने आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाली, जिसमें एक महिला कथित तौर पर पत्थर मारकर शीशा तोड़ती नजर आई।
सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
पुलिस ने इसके बाद महिला को हिरासत में ले लिया और पूछताछ शुरू की। गौरतलब है कि करीब चार महीने पहले भी इसी स्थान पर तोड़फोड़ की घटना सामने आई थी। बार-बार इस तरह की घटनाएं होने से सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और घटना के पीछे के कारणों का पता लगाने में जुटी है।
अन्य खबरें जानें –



