पंचकूला, 19 नवंबर
पंचकूला में अपराध और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ऑपरेशन हंटडाउन के तहत पंचकूला पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस कमिश्नर IPS पंकज नैन के नेतृत्व में चोरी, स्नैचिंग और अन्य आपराधिक वारदातों के आरोपियों की पकड़ने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में क्राइम ब्रांच-3 पंचकूला की टीम ने ऑटो में सवार हुए एक MDC क्षेत्र में व्यक्ति के साथ मारपीट कर उसका मोबाइल फोन छीनने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
लूट का मोबाइल और ऑटो बरामद
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया ऑटो और छीना गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है।ACP क्राइम विक्रम नेहरा के अनुसार 13 नवंबर 2026 को सेक्टर-17 इंदिरा कॉलोनी पंचकूला व्यक्ति ने थाना मनसा देवी में शिकायत दर्ज करवाई थी कि वह सिंह द्वार से भैंसा टिब्बा जाने के लिए एक ऑटो में सवार हुए थे। ऑटो में पहले से ही दो-तीन युवक बैठे हुए थे। कुछ दूरी चलने के बाद ऑटो चालक ने उनसे कहा कि वे पहले सेक्टर-5 स्थित गणेश मंदिर के पास लंगर खाने जाएंगे।
पुलिस ने दर्ज किया मामला
इस पर शिकायतकर्ता ने ऑटो से उतरकर दूसरा ऑटो लेने की बात कही। इसी दौरान ऑटो चालक और उसके साथियों ने उनसे किराये को लेकर बहस शुरू कर दी और उनके साथ हाथापाई करते हुए उनका मोबाइल फोन छीनकर फरार हो गए। शिकायतकर्ता ने इसकी शिकायत थाना मनसा देवी में दी। पुलसि ने संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
ऑटो लूट के 3 आरोपी गिरफ्तार
इसी दौरान 17 नवंबर को क्राइम ब्रांच-3 की टीम ने गांव बीड़ घग्गर के नजदीक हिमालय एक्सप्रेस-वे पर छापेमारी की और वारदात में इस्तेमाल ऑटो सहित उसमें सवार तीन युवकों को काबू कर लिया। पकड़े गए आरोपियों की पहचान सोनू उर्फ चोपड़ा निवासी गांधी कॉलोनी, मनसा देवी पंचकूला, दीपक कुमार उर्फ दीपू निवासी खुड्डा अलीशेर तथा दीपक उर्फ पूर्ण निवासी गांधी कॉलोनी, मनसा देवी पंचकूला के रूप में हुई है।
आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल ऑटो और छीना गया मोबाइल फोन बरामद किया है।पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
अन्य खबरें जानें –
Police action in Fatehabad: नशा तस्करों की 41 लाख की संपत्ति फ्रीज, 10 वाहन जब्त



