अंबाला , 1 7 जुलाई
जींद में आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया । इस कार्यक्रम में आसपास के लोगों को बुलाया गया था । वहीं हरियाणा के सभी जिलों के भाजपा कार्यालायों में सभी नेताओं को वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से जोड़ा गया।इस दौरान अंबाला में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज अपना काफिला छोड़ इलेक्ट्रिक कार में वर्चुअल कार्यक्रम स्थल तक पहुंचे ।
इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने शायराना अंदाज में कहा कि इस सावन में अजब बात हुई पहले गिरती थी बूंदे इस वर्ष नोटों की बरसात हुई है क्योंकि मोदी जी हरियाणा में आए हैं 14 हजार करोड़ से ज्यादा की सौगात लाएं है और सबसे बड़ी बात कि हरियाणा का नाम आज इतिहास में लिखा गया है। पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरियाणा के जींद से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हरी झंड़ी दिखाकर रवाना किया है।
यह बड़ी बात है कोयला,तेल गैस खत्म होते जा रहे हैं वैकल्पिक एनर्जी पर जोर देना जरूरी है ।देश इसी प्रकार से सौर ऊर्जा की तरफ भी तेजी से बढ़ रहा हैं और हरियाणा के लिए भी कई स्कीमें लॉन्च की गई है। जैसे कर्मचारियों के लिए हर सरकारी दफ्तर पर सोलर पैनल लगे और प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना काम कर रहे हैं।केबिनेट मंत्री अनिल विज हरियाणा वासियों की तरफ से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हरियाणा पहुंचने पर और सौगात देने पर आभार प्रकट किया।
अन्य खबरें जानें –

