ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: पानीपत में प्रेमी प्रेमिका के खुदकुशी करने का मामला सामने आया है। यहां पर बधावा राम कॉलोनी के रहने वाले 21 वर्षीय मनीष और 19 वर्षीय सिमरन ने रेलवे ट्रैक पर खुदकुशी कर ली है। दोनों के शव बरामद कर लिए हैं।
जानकारी के मुताबिक पानीपत के बधावा राम कॉलोनी के मनीष और सिमरन के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था, लेकिन दोनों के बीच कुछ अड़चन आ रही थी, इसी से परेशान होकर दोनों परसो शाम को घर से गायब हो गए थे। घर से गायब होने के बाद परिजनों ने पुलिस को गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी लेकिन शाम के वक्त सिमरन का शव देवीलाल पार्क के पीछे मिला। वहीं रेलवे ट्रैक के 200 मीटर पास ही मनीष का शव बरामद हुआ।

