ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हरियाणा विधानसभा का तीन दिवसीय सत्र कल से शुरु हो रहा है। कल सुबह 11 बजे राज्यपाल के अभिभाषण के साथ ही इस सत्र की शुरुआत होगी। विधानसभा के इस तीन दिवसीय सत्र में विधायकों के इलाकों के सवालों को लेकर प्रश्नकाल का कोई शेड्यूल नहीं बनाया गया है।
तीन दिनों तक चलने वाले इस सत्र में पहले दिन राज्यपाल के अभिभाषण के साथ ही शुरु होगा, जिसके बाद विधानसभा में केंद्र सरकार द्वारा पारित एससी, एसटी संशोधन एक्ट को विधानसभा में मंजूरी दी जाएगी। इनके अलावा कुछ अन्य संशोधन विधेयक भी आ सकते हैं।
इसके अगले दो दिनों में विधायकों और सांसदों का प्रशिक्षण का सत्र चलेगा जिसमें लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला भी शामिल होंगे। हरियाणा में इस बार 44 नये विधायक चुनकर आए हैं जो कि पहली बार विधानसभा की कार्यवाही में हिस्सा ले रहे हैं। ऐसे में दो दिनों तक विधानसभा में प्रशिक्षण चलेगा।


