ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: प्रदेश में पुलिस काफी सक्रिय हो गई है। इसी कड़ी में ट्रैफिक नियमों का पालन न करने वालों को बख्शा नहीं जा रहा। अब जींद में बुलेट बाइक सवार का पुलिस ने 40 हजार चालान काटा है।
इसकी वजह ये कि युवक ने बाइक में उंची आवाज का साइलेंसर लगा रखा था। पुलिस ने उसे रोकना भी चाहा। लेकिन नियमों की धज्जियां उड़ाता युवक चलता बना। करीब एक किलोमीटर तक पीछा कर पुलिस ने उसे पकड़ा।

