NAGALAND में IED विस्फोट, असम राइफल्स के काफिले पर हमला, एक जवान शहीद, 4 जवान हुए घायल, विस्फोट के बाद सर्च ऑपरेशन तेज

नागालैंड, 14 जुलाई नागालैंड के चुमौकेदिमा जिले में संदिग्ध IED विस्फोट में असम राइफल्स के एक हवलदार शहीद हो गए, जबकि चार अन्य जवान घायल…

असम राइफल्स
नागालैंड, 14 जुलाई

नागालैंड के चुमौकेदिमा जिले में संदिग्ध IED विस्फोट में असम राइफल्स के एक हवलदार शहीद हो गए, जबकि चार अन्य जवान घायल हो गए। घायलों में एक जवान की हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना के बाद सुरक्षा बलों ने पूरे इलाके में तलाशी अभियान चलाया ।

मिली जानकारी के अनुसार, असम राइफल्स का काफिला सोखुवी इलाके से दीमापुर लौट रहा था। इसी दौरान चुमौकेदिमा जिले के सोखुवी गांव के पास अचानक जोरदार विस्फोट हुआ, जिसकी चपेट में काफिले के वाहन आ गए। प्रारंभिक जांच में इसे संदिग्ध IED विस्फोट माना जा रहा है, हालांकि विस्फोट की प्रकृति और इस्तेमाल किए गए विस्फोटक की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है। घटना के बाद बम निरोधक दस्ते को भी मौके पर भेजा गया है, जो विस्फोट की जांच कर रहा है। सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे इलाके में व्यापक सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है।

घटना के दौरान स्थानीय लोगों ने भी घायल जवानों को निजी वाहनों के जरिए अस्पताल पहुंचाने में मदद की। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां इस बात की जांच कर रही हैं कि हमला सुरक्षा बलों को निशाना बनाकर किया गया था या नहीं। अब तक किसी भी संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है। जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जारी है।

अन्य खबरें जानें –

DELHI सरकार का रक्षाबंधन पर महिलाओं को बड़ा तोहफा, शुरू होगी दिल्ली लक्ष्मी योजना, महिलाओं को मिलेंगे हर महीने ₹2500

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *