ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: हैदराबाद में डॉक्टर के साथ हुई दरिंदगी के बाद पूरा देश दहल उठा है। वहीं 2012 के निर्भया कांड के दोषियों को फांसी अभी दी जानी है। उन्हें फांसी देने के लिए काफी दे रही है, जो वजह सामने आई है वो तिहाड़ जेल में जल्लाद न होना।
फांसी देने में देरी होने के कारण लोगों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। इसे लेकर शिमला के सामाजिक कार्यकर्ता और सब्जी विक्रेता रवि कुमार ने इस संबंध में राष्ट्रपति को चिट्टी लिखी है। उन्होंने राष्ट्रपति से तिहाड़ जेल में उन्हें ‘जल्लाद’ के पद पर नियुक्ति देने की मांग की है।

