ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दुष्कर्म के आरोपों में फरार चल रहे और भारत से भाग चुके स्वयंभू बाबा नित्यानंद ने अपना खुद का देश बना लिया है। जिसका नाम कैलासा रखा गया है। बताया जा रहा है कि, स्वयंभू बाबा नित्यानंद ने दक्षिण अमेरिकी महाद्वीप में त्रिनिदाद और टोबैगो के पास इक्वाडोर पर एक द्वीप पर अपना नया देश बसा लिया है, हालांकि अभी तक इन रिपोर्ट्स की कोई पुष्टि नहीं हुई है।
21 नवंबर को नित्यानंद देश छोड़कर भागा था
बतादें कर्नाटक में दर्ज दुष्कर्म के एक मामले में नित्यानंद वांछित है। नित्यानंद पर आरोप है कि उसने अपना आश्रम चलाने के लिए बच्चों का अपहरण किया और श्रद्धालुओं को चंदा जुटाने के लिए मजबूर किया करता था। वहीं इस मामले में पुलिस अबतक बाबा की दो अनुयायियों को गिरफ्तार कर चुकी है।
नित्यानंद ने की कैलासा वेबसाइट जारी
स्वयंभू बाबा नित्यानंद ने नए देश की वेबसाइट भी बनाई है। बाबा नित्यानंद की तरफ से ये भी दावा किया जा रहा है कि,कैलासा बिना सीमाओं का देश है, जिसे दुनियाभर से बेदखल हिंदुओं ने बसाया है। वेबसाइट पर कैलासा को महानतम हिंदू राष्ट्र बताया जा रहा है।


