पवार के बयान से क्या महाराष्ट्र में फिर आएगा ट्विस्ट ?

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:महाराष्ट्र में सियासी उठापटक और फुल सियासी ड्रामे के बाद उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में एनसीपी-कांग्रेस और शिवसेना ने गठबंधन की सरकार तो बना…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज:महाराष्ट्र में सियासी उठापटक और फुल सियासी ड्रामे के बाद उद्धव ठाकरे के नेतृत्व में एनसीपी-कांग्रेस और शिवसेना ने गठबंधन की सरकार तो बना ली, लेकिन अब मंत्रालयों के बंटवारे पर बयानबाजी भी शुरू हो गई है। तीनों दलों को एक साथ लाने वाले NCP के अध्यक्ष शरद पवार ने मंत्रालयों के बंटवारे पर बयान देकर महाराष्ट्र की राजनीति में बड़ा    ट्विस्ट ला दिया है। जानकारी के मुताबिक पवार ने कहा है कि एनसीपी के पास डिप्टी सीएम है, जिसके पास कोई अधिकार नहीं होता !
शरद पवार का ये बयान इसलिेए भी बेहद महत्वूर्ण माना जा रहा हैं, क्योंकि महाराष्ट्र में बीजेपी को सत्ता से दूर रखने के लिए कांग्रेस और एनसीपी ने शिवसेना को समर्थन दिया है। बतादें उद्धव ठाकरे ने मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली है, जबकि उनके साथ तीनों दलों के दो-दो मंत्रियों ने शपथ ली है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *