Mohali: मोहाली में टैक्सी चालक के साथ विदेशी महिला पर दुर्व्यवहार का आरोप, किराया न देने पर ब्लैकमेल की कोशिश

Mohali: मोहाली में टैक्सी चालक के साथ दुर्व्यवहार का एक गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि एक विदेशी महिला ने टैक्सी का किराया…

Mohali: मोहाली में टैक्सी चालक के साथ विदेशी महिला पर दुर्व्यवहार का आरोप, किराया न देने पर ब्लैकमेल की कोशिश

Mohali:

मोहाली में टैक्सी चालक के साथ दुर्व्यवहार का एक गंभीर मामला सामने आया है। आरोप है कि एक विदेशी महिला ने टैक्सी का किराया न देने पर चालक को ब्लैकमेल करने की कोशिश की और उसकी गाड़ी छीनने का प्रयास भी किया। बताया जा रहा है कि, महिला ने मोहाली के सेक्टर 82 से जीरकपुर के लिए टैक्सी बुक की थी। यात्रा के दौरान किसी बात को लेकर विवाद बढ़ गया। जिसके बाद महिला ने टैक्सी चालक के साथ अभद्र व्यवहार किया। इस घटना का वीडियो अब सामने आया है, जिसमें महिला चालक पर रौब जमाते हुए किराया देने से इनकार करती नजर आ रही है।

ऑटो यूनियन अध्यक्ष अनिल कुमार ने बताया कि इस तरह की घटनाएं पहले भी सामने आ चुकी हैं। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले सेक्टर 17 से बुक की गई एक राइड में भी एक विदेशी महिला ने ऑटो चालक के साथ बदतमीजी की थी और उसका बनता किराया नहीं दिया गया था। महिला से जुड़ा मामला होने के कारण उस समय यह बात दब गई थी।

टैक्सी चालकों और ऑटो यूनियन के पदाधिकारियों का कहना है कि चंडीगढ़ और ट्राईसिटी क्षेत्र में इस प्रकार की घटनाएं बढ़ रही हैं, जिससे ड्राइवरों में असुरक्षा की भावना पैदा हो रही है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि ऐसी घटनाओं पर सख्त कार्रवाई की जाए और दोषियों के खिलाफ कानून के तहत उचित कदम उठाए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।

अन्य ख़बरें जानें-
Jalandhar Accident: जालंधर में ट्रक ड्राइवर ने कार को मारी टक्कर, मां-बेटे घायल, ट्रक ड्राइवर मौके से फरार, कोहरे के कारण हुआ हादसा
ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *