Hoshiarpur Road Accident:
होशियारपुर में दसूहा रोड पर अड्डा दोसछड़कां के पास शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा (Hoshiarpur Road Accident) हुआ. इस हादसे में 4 लोगों की मौत की खबर आ रही है. जानकारी के मुताबिक, इलाके में घने कोहरे के कारण विज़िबिलिटी बेहद कम होने की बजह से हादसा हुआ. हादसे में रोडवेज बस और एक कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई. बताया जा रहा है कि कार में सवार चारों की मौत हो गई.
विदेश जाने के लिए छोड़ने आए थे-
इस सड़क हादसे में 4 कार सवारों की मौत हो गई, जबकि 5वां घायल है. कार नंबर HP72 B 6869 में सुखविंदर सिंह (45) पुत्र हरनाम सिंह, सुशील कुमार (46) पुत्र देसराज, बृज कुमार (38) पुत्र महेंद्र कुमार, अरुण कुमार (45) पुत्र गुरपाल सिंह सवार थे. अमृत कुमार विदेश जाने के लिए निकला था. गांव चललेट (दौलतपुर, हिमाचल प्रदेश) अमृत कुमार को विदेश जाने के लिए अमृतसर एयरपोर्ट छोड़ने जा रहे थे. जब वह अड्डा दुछड़का पहुंचे तो दसूहा से होशियारपुर जा रही रोडवेज बस से जोरदार टक्कर हो गई. अमृत कुमार घायल हो गया, जिसका इलाज चल रहा है.
Hoshiarpur Road Accident, बस से हो गई टक्कर-
पंजाब रोडवेज की बस नंबर PV06 B 5365 जो दसूहा से होशियारपुर जा रही थी. बस अमृतसर के ढोलबाह साइड से आ रही I20 कार से टकरा गई. मृतकों की पहचान सुखविंदर सिंह पुत्र हरनाम सिंह, बस्सी झलेट पुलिस स्टेशन गगरेट हिमाचल प्रदेश, सुनील कुमार पुत्र देवराज, अरुण कुमार पुत्र गुरपाल सिंह, ब्रिज कुमार पुत्र महेंद्र सिंह के तौर पर हुई है. मृतकों के शव होशियारपुर सिविल अस्पताल भेज दिए गए हैं.
अन्य खबरें जानें-
खबरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE



