पंचकूला, 13 अक्टूबर
पंचकूला-यमुनानगर नेशनल हाईवे पर भीषण सड़क हादसा हो गया। कोट गांव के नजदीक कार और टिप्पर के बीच भयानक टक्कर हो गई। कार में सवार परिवास सकुशल बच गया, हालांकि कार और टिप्पर की दोनों क्षतिग्रस्त हो गए। कार में पति-पत्नी और बच्चे सवार थे।
कैसे हुई टक्कर ?
कार ड्राइवर ने बताया कि वो पंचकूला की ओर जा रहे थे, तभी आगे चल रहे बाइक सवार ने अचानक ब्रेक लगा दिए, जिसके चलते पीछे चल रही कार अनियंत्रित हो गई और पीछे से आ रहे टिप्पर की चपेट में आ गई। बाइक पर दो लोग सवार थे। कार का पिछला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।
रामगढ़ चौकी इंचार्ज राजवीर के मुताबिक, हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई है। गाड़ी की हालत देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि टक्कर कितनी जबरदस्त थी। गनीमत रही कि एक बड़ा हादसा टल गया और सभी की जान सुरक्षित रही।
अन्य खबरें जानें –
Major crackdown by Kaithal Anti-Narcotic Cell: हेरोइन और गांजा समेत 2 तस्कर गिरफ्तार



