कैथल, 13 अक्टूबर
कैथल में पुलिस ने नशा तस्करों पर कार्रवाई करते हुए दो नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। एंटी नारकोटिक सैल ने दो अलग-अलग मामलों में आरोपियों को नशीले पदार्थों के साथ पकड़ा है। आरोपियों के पास से 10.12 ग्राम हेरोइन और 1 किलो 120 ग्राम गांजा फूल-पत्ती बरामद की है।
गुप्त सूचना के आधार पर की कार्रवाई
पुलिस की एंटी नारकोटिक सैल की टीम सीवन क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान सैल को गुप्त सूचना मिली। सैल ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए सीवन के पास से दीपक को काबू किया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से एक लिफाफे में 10.12 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी के पास से 1 किलो 120 ग्राम गांजा फूल–पत्ती बरामद
दूसरे मामले में एंटी नारकोटिक सैल की टीम क्योडिक क्षेत्र में गश्त पर थी। गुप्त सूचना को विश्नसनीय मानते हुए पुलिस ने दबिश कर लीलू उर्फ लाडी को काबू किया। तलाशी के दौरान आरोपी के पास से काले रंग के पॉलीथिन से 1 किलो 120 ग्राम गांजा फूल-पत्ती बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तार किया।
फिलहाल दोनों आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं। पुलिस जल्द ही दोनों न्यायालय में पेश करेगी और पूछताछ के लिए रिमांड हासिल करना चाहेगी।
अन्य खबरें जानें –
Panama Earthquake: पनामा में फिर कांपी धरती, 7.7 तीव्रता का आया भूकंप



