Ajnala Accident: अजनाला में भयानक सड़क हादसा, तेज़ रफ़्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मारी

Ajnala Accident: अजनाला के चोगावां रोड पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, मृतक…

Ajnala Accident: अजनाला में भयानक सड़क हादसा, तेज़ रफ़्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मारी

Ajnala Accident:

अजनाला के चोगावां रोड पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, मृतक गांव मिदियां का रहने वाला था और तरनतारन जिले के हरिके पत्तन कस्बे से पत्थर का काम करके अपने घर लौट रहा था।

तेज़ रफ़्तार ट्रक में था ट्रक-

बताया जा रहा है कि मृतक का भतीजा उसे लेने मोटरसाइकिल पर गया था। इसी बीच तेज़ रफ़्तार ट्रक ने लापरवाही से मोटरसाइकिल को साइड मार दी। जिससे उसके चाचा ट्रक के पहियों के नीचे आ गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। भतीजे ने बड़ी मुश्किल से अपनी जान बचाई।

हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और ड्राइवर को ट्रक समेत गिरफ्तार कर लिया। मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

अन्य ख़बरें जानें-

Hola Mohalla: श्री आनंदपुर साहिब होला मोहल्ला के मौके, अलग-अलग जगहों पर लंगर के खास इंतज़ाम

ख़बरों के लिए जुड़े रहिए LIVING INDIA NEWS के साथ 24/7 LIVE

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *