कैप्टन अभिमन्यु ने भूपेंद्र सिंह हुड्डा पर लगाया ये बड़ा आरोप

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने हिसार बीजेपी जिला कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन किया। कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि कांग्रेस ने…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने हिसार बीजेपी जिला कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन किया। कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष बदलकर ये स्वीकार कर लिया है कि उनके पास योग्य नेतृत्व नहीं है। कांग्रेस के पास ना नीति है, ना नीयत और ना ही योग्य नेतृत्व बल्कि इस पार्टी में केवल व्यक्तिवाद का बोलबाला है।

BJP

इस दौरान उन्होंने देश और प्रदेश के वर्तमान राजनीतिक हालात के अलावा जिला हिसार और हरियाणा के विकास कार्यों भी बताये। वित्तमंत्री कैप्टन अभिमन्यु ने कहा कि कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के सिर पर उनकी ही पार्टी के दबंग नेताओं ने लाठियां बरसवाते हुए उन पर जानलेवा हमला किया। इसके लिए प्रदेश अध्यक्ष ने हमला करने वाले नेताओं के खिलाफ पुलिस में एफआईआर भी दर्ज करवाई।

CAPTAIN

ऐसी गुंडागर्दी वाली मानसिकता के लोग जनता के साथ क्या न्याय करेंगे, इसका अंदाजा आसानी से लगाया जा सकता है। अब उस प्रदेश अध्यक्ष को बदलकर ऐसे लोगों को ताकतवर किया जा रहा है जिन्होंने अपने परिवार की भलाई के अलावा कभी किसी ओर के बारे में सोचा तक नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *