हुड्डा का शायराना अंदाज, मशहूर हो गए मुझे बदनाम करने वाले !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अपनी शख्सियत की मैँ क्या मिशाल दूँ ना जाने कितने मशहूर हो गए हैं मुझे बदनाम करने वाले ! इस शायराने…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: अपनी शख्सियत की मैँ क्या मिशाल दूँ ना जाने कितने मशहूर हो गए हैं मुझे बदनाम करने वाले ! इस शायराने अंदाज में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुडा ने अशोक तंवर और कैप्टन अभिमन्यु पर तंज कसा। चंडीगढ़ में पत्रकारों से बातचीत में पूर्व सीएम ने बीजेपी सरकार पर भी हमला बोला। हुड्डा ने सवाल करते हुए कहा कि सीएम उद्योगों में 75 फीसदी स्थानीय कर्मचारियों के रखने की बात कहते है, लेकिन खुद उनके कितने ओएसडी स्थानीय है, ये ही वो बता दें।

Bhupinder-Singh-Hooda

कैप्टन अभिमन्यु की ओर से लगाए गए आरोपों के बारे में पूछे सवाल पर भूपेंद्र हुड्डा ने कहा कि भगवान उनको माफ करे, क्योंकि वो नहीं जानते कि वो क्या कह रहे है और क्या कर रहे है।

HSSC

एचएसएससी के चेयरमैन की बहाली पर बोलते हुए हुड्डा ने कहा कि ये सब सरकार ने जनता का ध्यान भटकाने के लिए किया है, जबकि हरियाणा स्टाफ सलेक्शन कमीशन के कार्यालय दफ्तर मे पदों के हिसाब से रेट लिस्ट लटकी हुई थी। इसके साथ ही भारती का ऑडियो भी वायरल हुआ था। इसके बाद भी सरकार ने चेयरमैन को क्लीन चिट दे दी।

inld jail bharo aandolan

इनेलो के एसवाईएल को लेकर जेल भरो आंदोलन पर सवाल उठाते हुए पूर्व सीएम ने कहा कि उनका ये अभियान पूरी तरह से नकली है। इस प्रदर्शन में नकली गिरफ्तारी और नकली रिहाई हो रही है। हुड्डा ने कहा कि सीएम ने शुरूआत में सीएम विंडों बनाई थी, जो सफल न हो पाने के कारण अब उस पर पर्दे लग चुके हैं।

ex cm bhupinder singh hooda

पत्रकारों से बातचीत के दौरान पूर्व सीएम ने बीजेपी और इनेलो पर जमकर प्रहार किए। इस दौरान हुड्डा ने जहां बीजेपी सरकार को पूरी तरह से विफल बताया। वहीं, उन्होंने इनेलो और बीजेपी में आपसी गठजोड़ बताते हुए आगामी सरकार कांग्रेस की होने का दावा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *