ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज : प्रदूषण को कम करने के लिए बीजेपी सरकार ने ई-रिक्शा चलाया, लेकिन अब ये ई-रिक्शा भी प्रदूषण फैलाने लगा है। जी हां, ये प्रदूषण किसी ओर को नजर आए या नहीं, लेकिन हरियाणा की फरीदाबाद पुलिस की नजरों से ये प्रदूषण नहीं बच पाया और उन्होंने ई-रिक्शा चालकों का एक के बाद एक ताबड़तोड़ चालान काटने शुरू कर दिए। हद तो तब हो गई, जब ये ई-रिक्शा चालक इकट्ठे होकर केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर से मिलने के लिए उनके आवास पर पहुंचे, तो वहां तैनात पुलिस कर्मियों ने उन्हें वहां से भगा दिया।
https://www.youtube.com/watch?v=oV2DMjL5IbI&feature=youtu.be
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेरोजगारों को रोजगार देने के साथ प्रदूषण को कम करने के लिए पूरे देश में ई-रिक्शा चलाने का आह्वान किया था। प्रधानमंत्री का मकसद था कि ई-रिक्शा से वातावरण में बढ़ रहा प्रदूषण कम होगा, लेकिन हरियाणा की बीजेपी सरकार की फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस ने बिना कोई कारण बताए इन ई-रिक्शा चालकों के चालान काटने शुरू कर दिए।
ई-रिक्शा चालकों की माने तो वो पिछले कई सालों से शहर में रिक्शा चला रहे है। वो कभी हाइवे पर रिक्शा नही चलाते। इससे पहले कभी भी ट्रैफिक पुलिस ने उन्हें परेशान नहीं किया, क्योंकि उनके रिक्शा न तो प्रदूषण फैलाते है और न ही वो उसे तेज गति से चलाते है, लेकिन पिछले कुछ दिनों से ट्रैफिक पुलिस कर्मी उनके रिक्शा को जब्त कर रही है और कई चालकों के बिना वजह बताए 7-7 हजार रुपये के चालान काट रही है। पुलिस से पूछने पर वो इसका कारण प्रदूषण फैलाना बताते है।
ई-रिक्शा चालकों का कहना है कि वो रिक्शा चलाकर अपने परिवार का पेट पालते है। अगर पुलिस ने उन्हें बिना वजह के परेशान किया तो वो भूखे मर जाएंगे। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि यदि पुलिस उनसे टैक्स लेना चाहती है तो वो दिल्ली की तरह नगर निगम को टैक्स देने के लिए भी तैयार है, लेकिन उन्हें बिना किसी गलती के परेशान न किया जाए। खैर अब देखने वाली बात ये होगी कि प्रदूषित रहित ई-रिक्शा के चालान काटने वाले पुलिस कर्मचारियों के खिलाफ उनका विभाग और सरकार क्या कार्रवाई करती है ?


