ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: मुतवाजी जत्थेदारों की तरफ से बरगाड़ी में लाए गए मोर्च पर बड़ा खुलासा हुआ है। कहा जा रहा है कि बरगाड़ी में लाए गए मोर्चे के लिए पैसे विदेशों से आ रहे है इस खुलासे के बाद मामला काफी गर्मा भी गया है। सूत्रों से पता चला है कि पैसे देने वालो में एन आर आई के अलावा अकाली दल और कांग्रेसी नेता के बड़े नेता भी इसमें शामिल होना बताए जा रहे है।
गौरतलब है कि इस खुलासे के बाद इंटेलिजेंस एजेंसियां चौकस हो गई है और इंटेलिजेंस अब इस पर नजर रख रही है इस फड़िंग के पीछे किसका हाथ है और कौन कौन से लोग इस फंडिग में शामिल है।
सूत्रों से पता चला है कि जांच कर रही एजेंसी के हाथ में एक लिस्ट भी लगी है जिसमें सबसे बड़ी रकम 3.10 लाख रूपए लिखी हुई है पर ये पैसे कहा से आए है और किसने लिए इस बात का पता लगाने में काफी मुश्किलें आ रही है। कहा जा रहा है कि ये फड़िंग अमेरिका से आई थी।
साथ ही एजेंसियों का शक है ये फड़िंग SFJ के द्वारा की जा सकती है। कहा ये भी जा रहा है कि बरगाड़ी में मोर्चा शुरू होने से पहले ही विदेश से पैसा आना शुरू हो गया था।
वहीं दूसरी तरफ दादूवाल ने SFJ से फड़िंग की जाने वाली बात को नकारा है। बरगाड़ी कांड के आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर धरना दिया गया था। सूत्रों का कहना है कि प्राप्त लिस्ट में कहा गया है कि 19 दिन के लाए गए मोर्चे के दौरान यह सबसे बड़ी रकम अमेरिका से आई थी। इस लिस्ट में इस राशि को संगतों की तरफ से भेजी हुई रकम के रूप में दिखाया गया है।
दस्तावेजों का कहना है कि जत्थेदारों को मोर्चा लाने से पहले ही उनको फंडिंग आनी शुरू हो गई थी। बरगाड़ी कांड के आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ साथ दूसरी मांगो को लेकर मोर्चा लाया गया था। 11 जुलाई को यूएस से 45 सौ अमरीकी ड़ॉलर जो भारतीय करंसी के अनुसार 3.10 लाख रूपए तक की राशि बनती है।
जिसके बाद सबसे एजेंसियों की शक की सूई विदेशों में बैठे गर्मखयालियों के ऊपर घूम रही है कि कही उन्होने इस मोर्चे को और भी ज्यादा बढ़ाने के लिए तो नहीं पैसे भेजे। हालांकि जत्थेदार बलवंत सिंह दादूवाल का कहना है कि ये रकम किसी जत्थेदार ने नहीं बल्कि वहां की संगतों ने भेजी है। खैर एजेंसी इस मामले की चौकस होकर कार्रावाई कर रही है।






