हनीप्रीत ने अपनी इस मांग को पूरा करने के लिए जेल प्रशासन को धमकाया !

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: डेरा सच्चा सौदा के मुखी गुरमीत राम रहीम की चहेती और डेरा सच्चा सौदा की राजदार हनीप्रीत ने जेल में रहते हुए…

ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: डेरा सच्चा सौदा के मुखी गुरमीत राम रहीम की चहेती और डेरा सच्चा सौदा की राजदार हनीप्रीत ने जेल में रहते हुए पुलिसवालों के सामने एक नई डिमांड रखी है और साथ ही उसने ये भी कहा है कि यदि उसकी ये मांग पूरी नहीं होती है तो वो कानून व्यवस्था को बिगाड भी सकती है। सूत्रों से पता चला है कि हनीप्रीत ने जेल प्रशासन से फोन के इस्तेमाल करने की मांग की है। इसके लिए हनीप्रीत ने रोजाना फोन का इस्तेमाल करने की इजाजत के लिए एक याचिका दायर की है।

honeypreet-insan-arrest

जिस पर सिरसा पुलिस ने अदालत में कहा कि यदि हनीप्रीत को हर रोज फोन इस्तेमाल करने की इजाजत दे दी गई तो वो जेल के अंदर का माहौल बिगाड़ सकती है। सूत्रों से ये भी पता चला है कि हनीप्रीत ने जेल प्रशासन को तीन फोन नंबर दिए है जो डेरा सिरसा के प्रेमियों के बताए जा रहे है। जिस कारण कहा जा रहा है कि यदि हनीप्रीत को हर रोज फोन का इस्तेमाल करने के लिए दे दिया गया तो वो इसका गलत उपयोग कर सकती है। वहीं हनीप्रीत के इस याचिका पर अपना फैसला देना अभी बाकी है।

honeypreet

गौरतलब है कि डेरा सच्चा सौदा के मुखी राम रहीम को दो साध्वियों के साथ बलात्कार करने के दोष में अदालत ने बीस साल की सजा सुनाई थी तो हनीप्रीत ने राम रहीम को अदालत से भगाने के लिए पंचकूला में आगजनी करवा दी। जिस कारण कई लोगों की इस दौरान जाने चली गई और लाखों का नुकसान भी हुआ। हनीप्रीत की इस साजिश के कारण ही जेल प्रशासन हनीप्रीत को हर रोज फोन का इस्तेमाल करने से मना कर रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *