ऑनलाइन डेस्क/लिविंग इंडिया न्यूज: दिल्ली के बुराड़ी कांड की तरह पानीपत के पॉश इलाके सेक्टर-11 में एक दंपति ने अपने बच्चों समेत खुदकुशी कर ली। हालांकि खुदकुशी के इस मामले में महिला का फंदा खुलने से वो नीचे गिर गई, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
समालखा निवासी रितेश अपनी पत्नी रेखा, बेटे वंश और बेटी पुष्टि के साथ सेक्टर-11 में एक मकान में किराए पर रह रहा था। रेखा के भाई मुनेश ने बताया कि रात को करीब साढ़े 9 बजे उन्होंने फोन कर रेखा से बात करनी चाही, लेकिन किसी ने फोन नहीं उठाया। इस पर उन्होंने मकान मालिक अनिल बत्रा को फोन कर उन्हें रेखा रितेश के पास जाकर बात कराने को कहा। रेखा के घर से फोन आने पर जब अनिल उनके मकान पर पहुंचा तो बार-बार खटखटाने पर भी किसी ने दरवाजा नहीं खोला। इस पर अनिल ने खिड़की से भीतर झांककर देखा तो कमरे के अंदर का नजारा देखकर वो हैरान रह गया। इस पर उसने तुरंत मामले की सूचना पुलिस को दी।
https://www.youtube.com/watch?v=i_g4J8YMtDw&feature=youtu.be
डीएसपी जगदीप दून के अनुसार रितेश गर्ग और उसकी पत्नी रेखा ने फंदा लगाकर फांसी ली थी, लेकिन फंसाद खुल जाने के कारण रेखा बच गई, जिसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जबकि रितेश के बेटे वंश और बेटी पुष्टि को जहर दिया गया था, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी थी। हादसे के असली कारण का खुलासा रेखा के होश में आने के बाद ही हो पाएगा। पुलिस के साथ रितेश और रेखा के परिजन उसके होश में आने का इंतजार कर रहे है।

